वीर दास की फिल्म पर कुक दिलील हुए कंफ्यूज
फराह खान ने दिलीप की इस बात पर कहा, 'ये सिर्फ एक शब्द उठाता है और फिर जो चाहता है वो बोलता है'। इसके बाद वीर ने दिलीप को कहा, 'उसी टाइप का पागलपन, फालतू टाइप की पिक्चर है'। इस पर फराह खान ने तुरंत वीर की बात काटते हुए कहा, 'एक सेकेंड, क्या तुमने मेरी फिल्म को फालतू कहा?' वीर ने इस बात को कवर करने की कोशिश की और जवाब दिया, 'मेरी फिल्म पूरी फालतू है।' फराह खान ने पूछा, 'तुम्हारा मतलब है कि मेरी फिल्म आधी फालतू थी?'
'हैप्पी पटेल' के ट्रेलर पर फराह खान क्या बोलीं?
फराह खान ने वीर दास की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा, 'यह मेरे टाइप का फनी है। मुझे बहुत अच्छा लगा कि आपने अपने कैरेक्टर के लिए एक खास लहजे का इस्तेमाल किया है। मुझे नहीं पता कि यह सबको पसंद आएगा या नहीं, लेकिन मुझे यह बहुत पसंद आया'। वीर दास भी उनसे सहमत हुए और कहा, 'बेशक, स्टार्स आस-पास भी नहीं हैं, लेकिन जिसे 'ओम शांति ओम' पसंद आई थी, उसे यह फिल्म भी पसंद आएगी'।
'ओम शांति ओम' को वीर दास ने कह डाला 'बेतुका'!
फराह खान ने कहा, 'मतलब पूरा देश?' इस पर वीर दास ने कहा, 'यह एक पैरोडी मूवी है, 'तीस मार खान' से भी ज्यादा।' फराह बोलीं, 'वीर ने अभी मुझे बताया है कि 'हैप्पी पटेल' में कई सारे रिफ्रेंस 'ओम शांति ओम' से लिए गए हैंट। वीर ने रिएक्शन दिया, 'टोन एक जैसी है। 'ओम शांति ओम' फिल्म की स्क्रिप्ट 'बेतुकी' है, लेकिन एक्टर्स ने काम ऐसा किया है, जैसे एकदम रियल हो'। इस पर फराह खान ने कहा, 'इसने मेरी स्क्रिप्ट को बेतुका कहा। मुझे नहीं पता कि ये मेरी तारीफ कर रहा है या मेरी बेइज्जती कर रहा है'। बता दें कि 'हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस' 16 जनवरी को रिलीज होगी।