फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर वीरदास का अगला धमाका और फिर गो गोवा गॉन

Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vir Das - फोटो : file photo
विज्ञापन
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास इस सीजन का अपना शो 'वीर दास लूजिंग इट' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स लेकर आ रहे हैं। शो की शूटिंग जारी है और साथ ही साथ जारी है इसका पोस्ट प्रोडक्शन। नेटफ्लिक्स की तरफ से वीर दास को इसके लिए जो आखिरी तारीख दी गई है, उसे पूरा करने के लिए वीर दास दिन-रात इस सीरीज पर मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, वीर दास से जुड़ी इससे भी बड़ी खबर ये है कि पांच साल पहले रिलीज हुई देश की पहली जॉम्बी फिल्म गो गोवा गॉन का सीक्वेल बनने जा रहा है और इसमें वीर दास अपने किरदार लव की कहानी आगे बढ़ाते नज़र आएंगे। गो गोवा गॉन की पहली कड़ी के सारे सितारे यानी सैफ अली खान, कुणाल खेमू, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता को भी वीर दास के साथ इस सीक्वेल में रिपीट करने की खबर है।

इस बारे में पूछे जाने पर वीर ने अमर उजाला को बताया कि उनके करियर में आगे जो कुछ भी होने जा रहा है उसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। फैन्स और दर्शक काफी समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और वह अपने किरदार लव को वहीं से दोबारा शुरू करेंगे जहां इसे पहली फिल्म में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें