फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में काम करना चाहती हैं जाह्नवी, जाहिर की इच्छा

Wed, 28 Nov 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ishaan khattar and jhanvi kapoor - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्रीदेवी हिंदी से पहले तमिल-तेलुगु और मलयालम फिल्मों में हीरोइन बन चुकी थीं। हिंदी में कामयाबी से पहले वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा पा चुकी थीं। इस साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में करिअर शुरू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की मानें तो वह भी अपनी मां के पदचिह्नों पर चलने को तैयार हैं। हाल में उन्होंने कहा कि वह भी मलयालम फिल्मों में काम करना चाहती हैं बशर्ते स्क्रिप्ट अच्छी हो।
विज्ञापन


जाह्नवी मां की तरह हर तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हैं। उन्हें खास तौर पर पुरानी फिल्में पसंद हैं और गुरुदत्त उनके फेवरेट ऐक्टर-डायरेक्टर हैं। जाह्नवी का कहना है कि वह सिनेमा को भाषा के दायरे में बांध कर नहीं देखतीं। उधर, जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने भी कहा है कि वह भविष्य में अपनी बेटी को लेकर फिल्म प्रोड्यूस करने की योजना पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें