फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु ने कहा सलमान खान कुंवारे ही रहेंगे!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके चहेते सलमान शादी करेंगे। लेकिन इसके उलटे बिपाशा बासु ने यह कह कर सबको अचंभे में डाल दिया है कि सलमान कुंवारे ही रहेंगे। जबकि सलमान भी अपनी शादी को लेकर कह चुके हैं कि वे अब शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


हालांकि बिपाशा बासु ने फिर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब ऐसा कतई नहीं था कि सलमान खान से कोई शादी नहीं करेगा बल्कि उनका ये मतलब था कि सलमान खान कुंवारे ही भले हैं। शादी करके उन्हें इन सब झंझटों में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन

बिपाशा देना चाहती हैं सलमान को एडवाइज

बॉलीवुड की सेक्सी स्टार बिपाशा बासु शादी के मामले में सलमान खान को एडवाइज भी देना चाहती हैं। अपनी फिल्म 'अलोन' के प्रमोशन में व्यस्त बिपाशा बासु का मानना है कि शादी एक बहुत ही खूबसूरत संस्था है और इस संस्था में आने के लिए इंसान को किसी ऐसे की तलाश करनी चाहिए जिससे मिलकर उसे ये लगे कि इस शख्स के साथ उसे पूरी जिंदगी बितानी है।

बिपाशा बासु भी अपनी जिंदगी में कई असफल रिश्तों से जूझी हैं और वो कभी भी पीछे मुड़कर पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहती। उनका कहना है कि वो जिंदगी में आगे बढ़ती हैं और उनकी एक खासियत है कि जिन यादों को वो याद रखना चाहती हैं उन्हें ही अपने करीब रखती हैं बाकियों को वो भुला देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें