फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया विनता नंदा का बयान, यौन शोषण मामले में बढ़ सकती हैं आलोक नाथ की मुश्किलें

Sat, 27 Oct 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vinta nanda - फोटो : ANI
विज्ञापन

पिछले दिनों राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामला पुलिस से होता हुआ कोर्ट में पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किया। अब इस मामले में विनता ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अपना बयान रिकॉर्ड करवाया है। 

विज्ञापन


ओशिवरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, विनता ने पहले लिखित स्टेटमेंट दिया था। इस स्टेटमेंट में उनकी शिकायत को समझते हुए विस्तार से लिखा गया था। इस काम में करीब 6 घंटे लग गए। इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। विनता का बयान ठीक वैसा ही है जैसा उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था। एक अधिकारी ने बताया, विनता का स्टेटमेंट एक पुलिस इंस्पेक्टर ने एक महिला अधिकारी की मौजूदगी में रिकॉर्ड किया है।

वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को मुंबई के डिंडोशी सत्र न्यायालय ने आलोक नाथ की पत्नी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि विनता नंदा को किसी भी प्लेटफॉर्म पर बोलने की आजादी है। ये उनके अभिव्यिक्ति के अधिकार के तहत आता है। इसलिए हम कोई भी ऑर्डर पास नहीं कर सकते।
विज्ञापन


दरअसल विनता नंदा के आरोपों के बाद आलोक नाथ की पत्नी आशू सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के तहत विनता पर किसी भी प्लेटफॉर्म पर बयान देने पर रोक लगाए जाने की बात कही गई थी।

बता दें MeToo मूवमेंट के जोर पकड़ने के बाद राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की।' 'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को भी इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। बता दें कि, आलोक नाथ विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण व रेप के आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें