सनी लियोन जल्द ही वीरमदेवी से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इन सब के बीच सनी लियोन का एक नया म्यूजिक वीडियो डर्टी गर्ल रिलीज हुआ है जिसने तहलका मचा दिया है।
इस म्यूजिक वीडियो में सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस गाने में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी नजर आ रही हैं। ZEE म्यूजिक कंपनी द्वारा यूट्यूब पर 24 अक्टूबर को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 9,254,136 बार देखा जा चुका है। गाने में सनी के सेक्सी मूव्स और खूबसूरती देखकर फैंस का दिल धड़कने लगा है।
सनी लियोन के इस नए गाने को गायक इक्का सिंह, शिवांगी और एनबी ने मिलकर गाया है। इस गाने को इक्का ने लिखा है। सनी लियोन का ये सॉन्ग पूरी तरह से पार्टी नंबर है और यूट्यूब पर तेजी के साथ लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
बता दें सनी लियोनी फिल्म वीरामदेवी से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वीरमादेवी में सनी एक वॉरियर क्वीन का रोल निभा रही हैं। वीरमदेवी वॉर फिल्म है, जो तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम और हिंदी में बनायी जा रही है। इस फिल्म में सनी तलवारबाजी और घुड़सवारी करती दिखेंगी।
यहां देखें गाना