शरीर में पानी की कमी के चलते एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती एक्टर विनोद खन्ना की हालत में अब सुधार हो रहा है। अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में विनोद खन्ना की हालत के बारे में बताया गया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को विनोद खन्ना को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद विनोद खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वो बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। ये भी कहा जा रहा था कि विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन अब विनोद खन्ना की हालत सुधर रही है।