अपनी इस नई शुरूआत के बारे में विनोद भानुशाली कहते हैं, “यह मेरे लिए बहुत ही उत्साह और गर्व का क्षण है। मैं अपना खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च कर रहा हूं और मैं जानता हूं कि ये काम बहुत जिम्मेदारी भरा है। संगीत मेरे करियर का एक अभिन्न हिस्सा रहा है, इसलिए अपना खुद का लेबल लॉन्च करना मेरे लिए एक निर्णायक और बेहद खास क्षण है। हमारा इरादा नौजवानों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को उभारना है।"
जानकारी के मुताबिक हिट्ज म्यूजिक अजय-अतुल, अनु मलिक, दीप मनी, गौरव दासगुप्ता, जयदेव, करण, सचिन-जिगर, संजीव चतुर्वेदी, युवान शंकर राजा जैसे स्थापित संगीतकारों और अभिषेक अमोल, सिद्धांत माधव मिश्रा, साधु एस तिवारी जैसे न्यूकमर्स के साथ गानों को बनाने पर पहले से ही काम करता रहा है। यही नहीं कंपनी ने असीस कौर, बी प्राक, ध्वनि भानुशाली, जावेद अली, ज्योतिका तंगरी, कनिका कपूर, नीति मोहन, पलक मुच्छल, रफ्तार, सोनू निगम, स्टेबिन बेन, स्वेता सुब्रम और कई अन्य गायकों के साथ भी गाने बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये गाने आने वाले महीनों में रिलीज किए जाएंगे।
गीतकारों को अपनी कंपनी में पूरा सम्मान देते हुए विनोद भानुशाली ने ए एम तुराज़, फैज़ अनवर, कुमार, कुणाल वर्मा, जानी, समीर, स्वानंद किरकिरे जैसे दमदार गीतकारों से हाथ मिलाया है। हिट्स म्यूजिक का पहला रिलीज होने वाला गाना होगा, 'कैंडी'। यह गाना युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली की पहली संगत होगी और इसे 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा।