फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड की आंख ने दिलाई विनीत को साउथ की सुपरहिट की रीमेक, वाराणसी में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

Mon, 04 Nov 2019 02:57 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Vineet Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
आयुर्वेद की पढ़ाई करने के बाद फिल्मों में हीरो बनने आए अभिनेता विनीत कुमार को अपने करियर की एक बड़ी फिल्म मिली है। साउथ की सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पायले 2 की रीमेक के तौर पर बनने जा रही इस फिल्म का हिंदी में नाम क्या होगा, इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है पर इसकी शूटिंग विनीत ने अपने गृह जनपद वाराणसी में शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिल्म मुक्काबाज में हीरो रह चुके विनीत टेलीविजन रियलिटी शो से निकले हैं और इस शो के जज महेश मांजरेकर ने उन्हें अभिनय का पहला मौका अपनी फिल्म पिता में दिया था। बाद में वह गैंग्स ऑफ वासेपुर से चमके और पिछली फिल्म सांड की आंख में भी उनके किरदार को काफी तालियां मिली हैं। आधार कार्ड की समस्या पर बनी विनीत की फिल्म आधार की भी इन दिनों काफी तारीफ हो रही है, इस फिल्म को मुंबई के मामी फेस्टिवल और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है।

अपनी नई फिल्म के बारे में विनीत कहते हैं, "फिल्म का वाराणसी शेड्यूल मेरे लिए बहुत काफी अच्छा जा रहा है। दिवाली का धमाल अभी खत्म हुआ है और कैमरे के सामने नई ऊर्जा के साथ आना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है| मैं बहुत उत्साहित हूं कि हम वाराणसी में शूट कर रहे हैं।  इस फिल्म ने मुझे उस जगह पर रहने का मौका दिया है जो मेरे दिल के करीब है।"
विज्ञापन


विनीत की इस अगली फिल्म का निर्देशन सूसी गणेशन कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला इस फिल्म में उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का किरदार भी दमदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: दो नेशनल अवार्ड जीत चुकीं तब्बू के इन 10 किरदारों ने बनाया उन्हें कालजयी कलाकार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें