फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा की निर्देशन में वापसी, बनाई कश्मीर की पृष्ठभूमि पर ये प्रेम कहानी

Mon, 04 Nov 2019 01:20 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के नामचीन निर्देशक रहे विधु विनोद चोपड़ा की हिंदी फिल्म निर्देशन में 12 साल बाद वापसी हो रही है। साल 2007 में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सैफ अली खान, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर को लेकर फिल्म एकलव्य बनाने वाले विधु की अगली फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर होगी। एकलव्य के फ्लॉप होने के बाद विधु ने चार साल पहले अपनी सुपरहिट फिल्म परिंदा का अंग्रेजी रीमेक ब्रोकेन हॉर्सेस के नाम से बनाया था।  

विज्ञापन


तीन नवंबर को विधु की फिल्म परिंदा ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे किए। कुल 12 लाख की लागत से बनी परिंदा को हिंदी सिनेमा में अंडरवर्ल्ड के इंसानी जज्बात समझाने वाली पहली फिल्म माना जाता है। बाद में इसी लीक पर चलकर रामगोपाल वर्मा ने सत्या, शिवा और कंपनी जैसी फिल्में बनाईं। परिंदा में संजय लीला भंसाली ने विधु के सहायक के तौर पर काम किया। इसके गीत खुर्शीद हल्लौरी नामक शायर ने लिखे थे, जिन्हें विधु ने गुलजार और जावेद अख्तर को देने लायक पैसे न होने के चलते साइन किया था। परिंदा से पहले विधु ने खामोश नाम की फिल्म बनाई थी जो मुंबई के सिर्फ एक सिनेमाघर रीगल में रिलीज हुई।





परिंदा की रिलीज की तीसवीं वर्षगांठ पर घोषित की गई विधु की फिल्म का नाम है शिकारा और इसे वह अगले साल 21 फरवरी को रिलीज करने का इरादा रखते हैं। फिल्म का पूरा नाम उन्होंने शिकारा – ए लव लेटर फ्रॉम कश्मीर रखा है। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज कंपनी देश विदेश में रिलीज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रश्मि-देवो के एलिमिनेशन को लेकर सलमान के 'बिग बॉस' पर भड़के फैंस, बोले- 'धोखा दिया'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें