फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट हो गया 'मुक्काबाज' विनीत की इस नई फिल्म का डायलॉग- 'सरकार हमको हंसते हुए नहीं देख पा रही है का?'

Fri, 06 Sep 2019 09:27 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
आधार का पोस्टर और टीजर का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज़ से मशहूर हुए अभिनेता विनीत सिंह इन दिनों नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज़ बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उनकी एक और फिल्म का टीजर रिलीज़ हो गया है और इसने आते ही तारीफें बटोरनी शुरू कर दी हैं। फिल्म का नाम है आधार और इसका निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुमन घोष ने किया है। फिल्म का प्रीमियर बूसान फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है।

विज्ञापन


मशहूर फिल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा की कंपनी दृश्यम फिल्म्स ने फिल्म के पोस्टर को जारी करते हुए इसकी कहानी की तरफ भी इशारा किया है, कहानी का सार है, आधार यानी 130 करोड़ लोगों की अनोखी पहचान और एक परेशान आत्मा। फर्सुआ की ज़िंदगी, प्यार और आशा के सफर का अनुभव कीजिए और जानिए वह कैसे अपना आधार बनवाने की जद्दो जहद करता है। फिल्म के टीजर में विनीत सिंह एक आम इंसान के रूप में दिखते हैं जो अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंचा है। आधार कार्ड पर उसके मुस्कुराते हुए फोटो को लेकर सरकारी अधिकारी परेशान हैं।   

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विनीत सिंह ने फिल्म के टीजर को लेकर काफी खुशी जताई है। वह कहते हैं, "मुझे लगता है यह फिल्म काफी अच्छी बन पड़ी है। मैने फिल्म का फर्स्ट एडिट देखा है और मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं। मुझे लगता है यह फिल्म मुक्काबाज़ जैसी ही है। कहानी के तौर पर नहीं पर मेकिंग के हिसाब से। यह फिल्म किसी भी रूप से आधार की न अच्छाई बताती है और न ही उसकी बुराई कर रही है। हमने पूरी कोशिश की है कि हम वही दिखाएं जो आधार कार्ड के शुरूआती दौर में एक आम इंसान ने महसूस किया।"
विज्ञापन


पढ़ें: सलमान के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, जिंदगी भर निभाएंगी ये रिश्ता
विज्ञापन


आधार के निर्देशक सुमन घोष इससे पहले नौ फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। उनकी पहली बंगाली फिल्म पोडोखेप ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। सुमन घोष ने साल 2012 में आई फिल्म नोबल चोर में जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को निर्देशित किया। फिल्म आधार का प्रीमियर प्रतिष्ठित बुसान फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इस फेस्टिवल में विनीत सिंह की फिल्म आधार के अलावा, विश्वेश कृष्णामूर्ती निर्देशित 99 सॉन्ग्स, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म रोम रोम में, लीलो जोसे पेलिस्री की फिल्म जलीकट्टू और अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित भूमि पेडनेकर स्टारर डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे आदि शामिल हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें