फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग के बाद अब विंदु दारा सिंह फिर चर्चाओं में

Sat, 14 Sep 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दारा सिंह के बेटे विंदु दारासिंह के ऊपर पहले स्पॉट फि‌क्सिंग का दाग लग चुका है और अब वह रुपहले पर्दे पर विलेन का रोल अदा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद विंदु अभिनय की दुनिया से दूर ही थे। अभी वह जमानत पर छूटे हुए हैं और वे अब अपने अभिनय कैरियर को काफी संजीदगी से ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म 'लाइफ नॉनवेज' साइन की है, जिसमें वे एक विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


मुकेश मोदी और सतीश शर्मा की इस फिल्म का निर्देशन योगेश मिश्रा करने जा रहे हैं। यूं तो यह एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन बिंदु की भूमिका एक विलेन की है।

कयास लगाया जा रहा है कि विंदु एक मूर्ख किस्म के किरदार में होंगे और विलेन होने के बावजूद हंसाने का प्रयास करेंगे। वैसे इससे पूर्व विंदु कमबख्त इश्क में भी मूर्ख किस्म की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें