विंदू की बाबिल को सलाह
इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में विंदू ने कहा, "बाबिल एक सुपरस्टार का बेटा है। वह स्टारकिड है, लेकिन जब आप उदास हों या डिप्रेशन में हों तो सोशल मीडिया से दूर रहें। हम सभी खुशकिस्मत हैं कि हम हिंदुस्तान में हैं और बॉलीवुड में इतना आगे आए कि लोग हमें पहचानते हैं। बाबिल को अभी पूरी दुनिया नहीं जानती, लेकिन एक दिन जरूर जानेंगी। उस दिन उसे इस वीडियो पर पछतावा होगा। ऐसा वीडियो बनाना गलती है, क्योंकि यह आपके पीछे जिंदगी भर पड़ा रहेगा।"
बाबिल के वीडियो ने मचाई हलचल
गौरतलब है कि हाल ही में बाबिल का एक वीडियो वायरल वीडियो हो गया था, जिसमें वह भावुक नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड को इसमें उन्होंने नकली और खराब कहा था। वीडियो में बाबिल ने कहा था, "बॉलीवुड सबसे फर्जी इंडस्ट्री है, जिसमें मैंने कभी काम किया, लेकिन शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुआल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे कुछ लोग हैं जो इसे बेहतर बनाना चाहते हैं। मेरे पास आपको दिखाने के लिए बहुत कुछ है।" बाबिल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कुछ लोग उनके गुस्से और ईमानदारी की तारीफ की तो कुछ ने इसे गैर जिम्मेदाराना बयान माना।
Babil Khan Controversy: 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए..', राघव के बाद अब इस एक्टर ने दिया बाबिल का साथ
बाबिल की टीम का स्पष्टीकरण
वीडियो के वायरल होने के बाद बाबिल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि वीडियो को गलत समझा गया और इसे संदर्भ से हटकर लिया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल की फिल्म 'लॉगआउट' हाल ही में रिलीज हुई है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।