फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2025: प्रेग्नेंट पत्नी कियारा के सपोर्ट में न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ, मेट गाला में करेंगे डेब्यू

Mon, 05 May 2025 09:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sidharth Malhotra Joins Met Gala: शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मेट गाला 2025 में शामिल होने के लिए न्यू यॉर्क पहुंच चुके हैं। 
 
विज्ञापन
प्रेग्नेंट पत्नी कियारा के सपोर्ट में न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बाकी सेलेब्स की तरह न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर दी है, जो अब प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

 

मेट गाला 2025
दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला आज 5 मई को आयोजित हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियां शामिल होंगी, जो अपने शानदार लुक से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा और अब सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शामिल हो गया है। मेट गाला आज से शुरू होगा और कल तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: अपने सदाबहार गानों के जरिए सदा प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे नौशाद अली

मेट गाला पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क शहर में होने वाले मेट गाला 2025 में पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उनके प्रशंसक इस खबर से बहुत खुश हैं। कियारा के बाद अब उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ इस खास मौके पर कियारा का साथ देने आए हैं और उन्होंने NYC में अपने दिन की कुछ तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर कीं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही सिद्धार्थ ने जिम जाकर अपनी फिटनेस का ध्यान रखा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शहर के खूबसूरत नजारे की तस्वीर शेयर की, जिसमें वे पानी की बोतल लिए नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जिम टाइम हाइड्रेट" और "हैलो NYC!"। एक और तस्वीर में उन्होंने अपने 'लेग डे' की झलक दिखाई।
विज्ञापन

कियारा का पोस्ट
मेट गाला से कुछ दिन पहले कियारा 3 मई को न्यूयॉर्क पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक टेबल पर गुलाबी गुलाब, एक छोटा सा केक, और मेट गाला की बुकलेट दिखाई दी। कियारा इस इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता का खास कॉउचर पहनेंगी। न्यूयॉर्क जाने से पहले कियारा और सिद्धार्थ ने यूरोप में छुट्टियां मनाईं। कियारा ने वहां की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। मार्च में, कियारा और सिद्धार्थ ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द ही आ रहा है।"

यह भी पढ़ें: Chal Mere Bhai: 'चल मेरे भाई' के सेट पर हुए कई मजेदार किस्से, करिश्मा को 'सपना जी' बुलाते थे सलमान खान और संजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें