विमल पान मसाला विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं नोटिस भेजे थे। यह नोटिस तंबाकू-सिगरेट के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े थे। अब तीनों एक्टर्स की ओर से जवाब मिल चुका है, जिसकी जानकारी तुकाराम मुंडे ने दी है।
आगे की कार्रवाई जारी
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने बताया कि तीनों अभिनेताओं की ओर से नोटिस का जवाब मिल चुका है। तुकाराम मुंडे ने बताया कि तीन में से दो अभिनेताओं ने सुनवाई की मांग की थी। दोनों की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई है। अब इस मामले में आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर ने कहा, 'तीनों के जवाब आ चुके हैं। उनमें से दो ने सुनवाई की मांग की थी। उनकी सुनवाई कल पूरी हो गई और अब हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।' फिलहाल इस मामले में आगे क्या फैसला लिया जाता है, इसका इंतजार है।