फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलैन: साल की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म के लीड रोल में मोहनलाल-विशाल!

Wed, 23 Aug 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : Villain-The Movie Poster
विज्ञापन
मॉलीवुड सिनेमा की इस साल की मच अवेटेड फिल्म विलैन के लीड रोल में मोहनलाल दिखेंगे, तो साथ देंगे विशाल। विशाल इस फिल्म में एंटी हीरो की भूमिका में होंगे, तो मोहनलाल एक्स कॉप की भूमिका में। ये फिर इस साल के आखिर में फ्लोर पर आएगी, जिसमें मंजू वॉरियर, हंसिका मोटवानी और राशि खन्ना जैसे बड़ी एक्ट्रेस भी हैं।
विज्ञापन


विलैन का डायरेक्शन बी उन्नीकृष्णन कर रहे हैं। मोहनलाल की उनके साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों मदांबी, ग्रैंडमास्टर और मिस्टर फ्रॉड में अपना जलवा दिखा चुके हैं। विलैन की स्क्रिप्ट उन्नीकृष्णन ने ही लिखी है। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के दौर में है।

विलैन में मोहनलाल एक्स कॉप मैथ्यू मंजूरन के किरदार में दिखेंगे, जिन्हें एक केस की इन्वेस्टिगेशन के लिए वापस बुलाया जाता है। वहीं, विशाल इस फिल्म के जरिए मॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। उनका रोल ग्रे शेड लिए हुए होगा। मंजू वॉरियर मोहनलाल की वाइफ के किरदार में दिखेंगी। हंसिका मोटवानी, राशि खन्ना, श्रीकांत भी इस फिल्म के जरिए मॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


विलैन मॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है, जो 8के फॉर्मैट में शूट की गई है। इसके लिए ‘वेपन हीलियम 8के’ सिरीज का स्पेशल ‘रेड’ कैमरा इस्तेमाल में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें