आध्यात्मिक गुरु से मिलकर खुश हुए विक्रांत
श्री श्री रविशंकर से मिलकर विक्रांत का चेहरा खिल उठा और उनके चेहरे पर भी एक अनोखी शांति देखी गई। इस मुलाकात में दोनों ने काफी बातें कीं। आगे चलकर यही बातें विक्रांत के काम आएंगी और उन्हें श्री श्री रविशंकर का किरदार निभाने में मदद मिलेगी।
फिल्म में दिखाई जाएगी श्री श्री रविशंकर की जीवन यात्रा
श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में उनकी जीवन यात्रा को दिखाया जाएगा, उनके मानवतावादी कामों की झलक मिलेगी। उनके शांति और प्रेम को संदेश को फिल्म के जरिए देश और दुनिया को दिखाया जाएगा। इसी यात्रा को विक्रांत मैसी बखूबी दिखाने की पूरी कोशिश करना चाहते हैं।
न्याय करेंगे गुरु जी की भूमिका के साथ
साल 2023 में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को खूब सराहा गया। वहीं इसी साल रिलीज हुई विक्रांत की फिल्म 'सेक्टर 36' भी बहुत चर्चित रही। यह फिल्म नोएडा के निठारी कांड से प्रेरित रही। जिस तरह से विक्रांत ने इन फिल्मों में अपने किरदार निभाए हैं, उससे यह तो उम्मीद की जा सकती है कि वह श्री श्री रविशंकर की बायोपिक के साथ भी पूरा न्याय करेंगे।