शूटिंग के दौरान कार्तिक फोन पर व्यस्त रहते
विद्या बालन कपिल के शो में खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कार्तिक की पोल खोल दी। विद्या ने सबको बताया कि यह जब 'भूल भुलैया-3' की शूटिंग हमारे साथ कर रहा था तो बीच-बीच में फोन पर व्यस्त हो जाता। इस दौरान किसी को 'लव यू, मी टू' कहता रहता। इससे हमें इनकी प्रेमिका के बारे में पता चला।
कार्तिक आर्यन-विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@balanvidya, @kartikaaryan
विद्या ने छेड़ते हुए पूछा-उसका नाम तो बता दो
विद्या ने सिर्फ कार्तिक की प्रेम कहानी को जगजाहिर नहीं किया। उन्होंने चाहा कि कार्तिक सबको अपनी प्रेमिका का नाम बताएं। विद्या ने कार्तिक की तरफ देखकर कहा- 'क्या है उसका नाम।' विद्या की बात सुनकर कार्तिक काफी शरमा गए, लेकिन बोले कुछ नहीं।
पहले भी कई अभिनेत्रियों से जुड़ा कार्तिक का नाम
यह पहली बार नहीं है कि कार्तिक की प्रेमिका की बात हो रही है। इससे पहले भी कई सह अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा है। इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल हुआ लेकिन कभी भी कार्तिक ने किसी अभिनेत्री से अपने रिश्ते को ना स्वीकार किया और ना ही इससे इंकार किया। वह हमेशा ही अपने इश्क से जुड़ी बातों पर चुप्पी साधे रखते हैं। उनका फोकस अपने करियर पर अधिक है। इस समय भी वह अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-3' पर ही पूरा ध्यान दे रहे हैं।