फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: श्री श्री रविशंकर का किरदार निभाएंगे विक्रांत मैसी! दुनिया को देंगे उनका शांति-प्रेम का संदेश

Sun, 27 Oct 2024 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ समय पहले विक्रांत मैसी की फिल्म 'सेक्टर-36' रिलीज हुई, इसमें उन्होंने ऐसी नकारात्मक भूमिका निभाई कि दर्शक भौंचक्के रह गए। अपनी अगली फिल्म में वह श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाएंगे, इस किरदार को करने के लिए विक्रांत उनसे मिलने गए। 
 
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर-विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@neetumahaveerjain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों में जब से विक्रांत मैसी ने कदम रखा है अलग किस्म के किरदार किए हैं। वह बतौर कलाकार अपने किरदारों के साथ खूब प्रयोग करते हैं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर किरदार को पर्दे पर जीवंत कर देते हैं। यही कारण है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। साथ ही बतौर कलाकार भी उन्हें खूब तारीफें मिलती हैं। जल्द ही वह एक अलग तरह की भूमिका करते हुए नजर आएंगे। अपनी आने वाली फिल्म में वह आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाएंगे। अपने किरदार को अच्छे से निभाने के लिए उन्होंने हाल ही में श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Trending Videos

आध्यात्मिक गुरु से मिलकर खुश हुए विक्रांत 
श्री श्री रविशंकर से मिलकर विक्रांत का चेहरा खिल उठा और उनके चेहरे पर भी एक अनोखी शांति देखी गई। इस मुलाकात में दोनों ने काफी बातें कीं। आगे चलकर यही बातें विक्रांत के काम आएंगी और उन्हें श्री श्री रविशंकर का किरदार निभाने में मदद मिलेगी। 

फिल्म में दिखाई जाएगी श्री श्री रविशंकर की जीवन यात्रा 
श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में उनकी जीवन यात्रा को दिखाया जाएगा, उनके मानवतावादी कामों की झलक मिलेगी। उनके शांति और प्रेम को संदेश को फिल्म के जरिए देश और दुनिया को दिखाया जाएगा। इसी यात्रा को विक्रांत मैसी बखूबी दिखाने की पूरी कोशिश करना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

न्याय करेंगे गुरु जी की भूमिका के साथ 
साल 2023 में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को खूब सराहा गया। वहीं इसी साल रिलीज हुई विक्रांत की फिल्म 'सेक्टर 36' भी बहुत चर्चित रही। यह फिल्म नोएडा के निठारी कांड से प्रेरित रही। जिस तरह से विक्रांत ने इन फिल्मों में अपने किरदार निभाए हैं, उससे यह तो उम्मीद की जा सकती है कि वह श्री श्री रविशंकर की बायोपिक के साथ भी पूरा न्याय करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें