फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर मचाई हलचल, ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज

Wed, 01 Jul 2026 01:45 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon: कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखे पलों को साझा किया है। उन्होंने कबीर बहिया के साथ प्यारी तस्वीर साझा करके उनके साथ ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर चल रही अपने और बिजनेसमैन कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साल 2026 के शुरुआती छह महीनों के कुछ अनदेखे पलों की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें कबीर बहिया के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीर भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति की इंस्टाग्राम पोस्ट
कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में उनके साथ दो तस्वीरों में कबीर भी नजर आ रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ ऐसे पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आए'।
विज्ञापन

3 of 5
कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या खास है तस्वीरें में
एक तस्वीर में कृति और कबीर एक साथ लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि इससे यह साफ हो गया है कि दोनों अब भी साथ हैं।

4 of 5
कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
अफवाह की वजह
कुछ दिनों पहले कबीर बहिया की एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद इंटरनेट पर यह चर्चा शुरू हो गई थी कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है। कबीर के करीबी सूत्रों ने साफ किया कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला कबीर की पारिवारिक दोस्त है, जिसे वे अपनी बहन जैसा मानते हैं। लोगों ने इसे गलत समझा और झूठी अफवाहें फैला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कृति सेनन की हालिया फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है। अब तक फिल्म ने 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में भी नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने की फरीदा और किरण की तारीफ, शेयर की खास तस्वीर; लिखा- 'हजार शब्दों के बराबर...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें