बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को रिलीज हुई है, जिसमें सैफ अली खान भी नजर आए हैं। इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर की जमकर तारीफ हुई। लेकिन 175 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी धांसू शुरुआत करने में कामयाब नहीं रही। इस फिल्म ने पहले दिन 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वीकएंड तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.59 करोड़ तक पहुंच गया है, जो ठीक-ठाक माना जा रहा है।