फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram First Song: फिल्म 'विक्रम' के पहले हिंदी गाने में रफ्तार का धांसू रैप, आपने सुना क्या?

Tue, 31 May 2022 04:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 3 जून को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। यानी फिल्म तेलुगू के अलावा, तमिल, कन्नड, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले आ चुका है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, अब इस फिल्म का हिंदी में पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल 'बदले बदले' है, जिसे रैप वर्जन में जारी किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' का गाना 'पत्थला पत्थाला' काफी पसंद किया था और 'बदले बदले' इसी गाने का हिंदी वर्जन है। इस गाने का वीडियो काफी मजेदार है, जिसमें कमल हासन के डांस मूव्स के साथ-साथ फोटोज के जरिए एक्शन दिखाया गया है। इस गाने को आवाज कमल हासन और रफ्तार (रैपर) ने दी है। रफ्तार का रैप काफी शानदार है। वहीं, इस गाने को लिखा रकीब आलम ने है और इसे कंपोज अनिरुद्ध रविचंदर ने किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि जब फिल्म 'विक्रम' का गाना 'पत्थला पत्थाला' रिलीज हुआ था, तब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया था कि 'पत्थला पत्थाला' गाने में केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया जा रहा है। कार्यकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ चेन्नई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मामला दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'विक्रम' कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। फिल्म का निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 3 जून को रिलीज किया जाएगा  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें