फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ देखकर हंस पड़े विक्रम भट्ट? अपनी इस सफल फिल्म से कर डाली तुलना

Mon, 22 Jun 2026 05:07 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Bhatt On Obsession: विक्रम भट्ट ने हॉलीवुड की सफल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। जानिए अपनी किस फिल्म से की इसकी तुलना…
विज्ञापन
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं। हाल ही में अपने सफर को याद करते हुए विक्रम भट्ट ने फर्स्टपोस्ट से अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों से उबरने, हॉरर फिल्मों की हमेशा बनी रहने वाली लोकप्रियता और इस बारे में बात की कि कैसे हाल ही में आई एक हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने उन्हें तुरंत अपनी ही एक बड़ी हिट फिल्म की याद दिला दी।

‘ऑब्सेशन’ को ‘राज’ जैसा मानते हैं विक्रम

विज्ञापन

विक्रम भट्ट मानते हैं कि उन्होंने हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' पूरी नहीं देखी है, लेकिन उसकी कहानी ही उन्हें जानी-पहचानी सी लगी। उन्होंने कहा कि मैंने 'ऑब्सेशन' नहीं देखी है, लेकिन कोई मुझे उसकी कहानी सुना रहा था और मैं बस हंस पड़ा और सोचा कि यह तो 'राज' जैसी है।

असल में पूरी फिल्म में 'राज' की मालिनी जैसा ही कुछ है। यह जॉनर इसलिए कामयाब रहता है क्योंकि दर्शक जगह या भाषा की परवाह किए बिना दिलचस्प हॉरर कहानियों की ओर खिंचे चले आते हैं। मेरा मानना है कि अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म बनाते हैं, तो लोग जरूर आएंगे। यह फिल्म वाकई बहुत अच्छी थी।

विज्ञापन

फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' - फोटो : सोशल मीडिया

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' की सफलता को लेकर आश्वस्त थे विक्रम
'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म की सफलता उन्हें खास तौर पर संतोषजनक लगी? इस फिल्ममेकर ने मजाकिया जवाब देते हुए कहा कि आपका सवाल ऐसा लग रहा है जैसे आप पूछ रहे हों कि क्या कहानी का अंत अच्छा हुआ। मैंने कई मुश्किलों का सामना किया है।

यह एक तरह का इनाम है जो भगवान ने मुझे मेरी सारी तकलीफों और संघर्षों के बदले दिया है। मुझे लगता है कि वह अभी भी चाहते हैं कि लोग तकलीफें झेलें। इसलिए उन्होंने कहा, 'चलो इसे इतनी जल्दी छुटकारा नहीं देते हैं।'

फिल्म के रिलीज होने से पहले इंडस्ट्री के कई जानकारों को इसकी सफलता पर शक था। भट्ट के अनुसार, बड़े स्टार्स का न होना, ऑनलाइन ट्रोलिंग और कानूनी अड़चनें जैसी वजहों से कई लोगों ने फिल्म को कम आंका था। लेकिन मुझे पूरा भरोसा था।

विज्ञापन

विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े एक्टर्स के साथ नहीं बना सकते अच्छी हॉरर फिल्म
कई हॉरर फिल्में बनाने के बाद विक्रम भट्ट का मानना है कि यह जॉनर आम कमर्शियल सिनेमा से अलग तरह से काम करता है। जब आपके पास बड़े एक्टर होते हैं, तो आप उन्हें डरकर भागते-दौड़ते नहीं दिखा सकते।

बड़े स्टार्स की अक्सर एक ऐसी स्क्रीन इमेज होती है जो हॉरर के लिए जरूरी असलियत को कम कर सकती है। अगर आपके पास कोई A-प्लस हीरो है, जिसकी पहले से ही बहुत बड़ी पर्सनैलिटी है, जैसे अल्लू अर्जुन या राम चरण, तो यह काम नहीं करेगा। लोग डर का एहसास करने आते हैं। वे किसी एक्टर के लिए नहीं आते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें