फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Survivor Tamil: विजयलक्ष्मी बनीं सर्वाइवर तमिल के पहले संस्करण की विजेता, 1 करोड़ का पुरस्कार मिला

Mon, 13 Dec 2021 01:48 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सर्वाइवर तमिल के पहले संस्करण की विजेता विजयलक्ष्मी बनीं हैं। उन्हें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। सर्वाइवर तमिल पिछले तीन महीनों से जी टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विजयलक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वाइवर तमिल के पहले संस्करण की विजेता विजयलक्ष्मी बनीं हैं। उन्हें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है। सर्वाइवर तमिल पिछले तीन महीनों से जी टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा था। एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी के सिर इस संस्करण का ताज सजा और उन्हें विजेता घोषित किया गया। विजयलक्ष्मी को जूरी सदस्यों के अधिकांश वोट मिले और उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए जूरी के सदस्यों और अपने फैंस का धन्यवाद अदा किया। अर्जुन सरजा सर्वाइवर तमिल के होस्ट बने। यह शो एक साहसिक गेम शो था। जो कि स्वीडिश रियलिटी शो एक्सपेडिशन रॉबिन्सन से प्रेरित था, जिसे 1997 में चार्ली पार्सन्स द्वारा बनाया गया था। 91 दिनों तक चले इस साहसिक गेम शो की सर्वाइवर एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी बनीं हैं।  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है, वेलकम होम सोल सर्वाइवर। इस शो में 18 कंटेस्टेंट्स को एक द्वीप पर भेजा जाता है,, जहां उन्हें टास्क करने होते हैं और मुश्किल चुनौतियों का सामना करना होता है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा कर सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा, शो के अन्य प्रतिभागियों का भी शुक्रिया अदा किया।



उन्होंने लिखा,  मुझे पता है कि हम सभी ने पहले दिन से कितना संघर्ष किया। मेरे पास आप लोगों को बताने के लिए सुपर हीरो की कई कहानियां हैं। विश्वास नहीं हो सकता कि हम उस दौर से गुजरे हैं! मुझे प्रोत्साहित करने के लिए अर्जुन सर को धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें