परिवार के साथ देखने गए थे फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’
हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय ने फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में किस वाले सीन पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैं दो-तीन परिवारों के साथ राजा हिंदुस्तानी देखने गया था। मैं मेरे माता-पिता, मेरे चाचा और उनके परिवार। हम थिएटर में एक पंक्ति में 20 लोग बैठे थे। पूरी फिल्म काफी अच्छी चल रही थी कि अचानक आमिर और करिश्मा का किसिंग सीन शुरू हो गया। जैसे ही यह सीन सबने देखा पूरी लाइन में शांति पसर गई। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है।
Pulkit Samrat: काम न मिलने से परेशान पुलकित सम्राट का छलका दर्द, बोले- 'गुड लुक्स' आ रहा आड़े
थिएटर में पसर गई थी शांति
विजय ने आगे कहा, ‘मैं इंतजार कर रहा था कि कब यह सीन खत्म हो, लेकिन ऐसा लग रहा था कि यह सीन एक घंटे से ज्यादा दिखाया जा रहा है। विजय की यह बात सुनकर वहां मौजूद अभिनेत्री तमन्ना जोर से हंसने लगी और कहा कि सच में परिवार के साथ कोई भी इंटीमेट सीन देखना काफी चैलेंजिंग होता है।’
तमन्ना ने भी परिवार के साथ इंटीमेट सीन देखने के अनुभव का किया था खुलासा
आपको बता दें कि पिछले दिनों तमन्ना ने भी खुलासा किया कि परिवार के साथ इंटीमेट सीन्स को देखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बाकी लोगों की तरह तमन्ना ने भी स्वीकार किया कि ऐसे सीन्स के दौरान वह अजीब और असहज महसूस करती थी। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि से सीन्स देखने की शर्मिंदगी से बचने के लिए वह अक्सर अपने फोन पर व्यस्त होने का नाटक करती थीं।