हाल ही में, विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'जाने जां' के सेट से करीना कपूर खान के साथ खुश तस्वीरों की एक सीरीज की । ये तस्वीरें सीरीज के टाइटल ट्रैक के शूट की लग रही हैं। डार्लिंग्स अभिनेता ने पोस्ट के साथ एक मजाकिया लेकिन प्यारा कैप्शन लिखा, जिसमें लिखा है, 'मैंने जाने जां से पहले कभी भी ऑनस्क्रीन डांस नहीं किया। मैं हमेशा बहुत शर्मीला था... अब भी हूं।'
Bollywood: धर्म के लिए इन हसीनाओं ने अभिनय करियर को कहा अलविदा, आध्यात्मिक विचार बना ह्रदय परिवर्तन की वजह
विजय ने आगे लिखा, 'यह स्क्रिप्ट में भी नहीं लिखा गया था। मैं उस स्थिति में खुद को तैयार कर लेता। सुजाय घोष ने सेट पर मुझे यह खबर दी और मैंने इसका विरोध किया, लेकिन जब करीना कपूर आपसे डांस करने के लिए कहती हैं। तो आपको डांस करना ही पड़ता है। यही नियम है। मुझमें उन्हें मना करने की हिम्मत ही नहीं हुई।'
बता दें कि करीना कपूर के 43वे जन्मदिन पर दर्शकों को खास तोहफा दिया गया था। इस खास मौके पर उनकी पहली ओटीटी फिल्म रिलीज हुई है। बात 'जाने जां' की करें तो इसमें करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम रोल में हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।