विजय वर्मा ने क्या कहा?
एक इंटरव्यू में रैपिड-फायर सवालों का जवाब देते हुए विजय से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में 'पीआर का बादशाह' कौन है। विजय ने सीधे कार्तिक आर्यन का नाम लिया। यह हल्का-फुल्का मजाक था, लेकिन कार्तिक के फैंस ने इसे गंभीरता से ले लिया है।
विजय के कमेंट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
विजय की इस बात पर कई लोग उनका साथ दे रहे हैं, तो कई कार्तिक के फैंस इसे गलत बता रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, 'उनके सारे जवाब बिल्कुल सही थे'
- दूसरे ने लिखा, 'ईमानदार होना कोई गुनाह नहीं है, मैं विजय वर्मा का पूरा समर्थन करता हूं'
- 'यह तो बस ऐसे ही है, इसे इतना सीरियस क्यों ले रहे हो?'
- 'किसी के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए'
- 'ऐसा किसी के बारे में कैसे बोल सकता है कोई'
- 'यह साफ हल्के मूड में कहा गया था, इसमें कोई बड़ा ‘एक्सपोज’ वाली बात नहीं है'
- कई लोगों को अफसोस है कि अब दोनों अभिनेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया गया है।
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म
कार्तिक आर्यन अभी ‘नागजिला’ फिल्म की तैयारी में लगे हैं। यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को वैलेंटाइन डे के आसपास रिलीज हो सकती है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। कार्तिक को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं चली।