बॉक्स ऑफिस पर धीमी है ‘भूत बंगला’ की रफ्तार
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। हालांकि, फिल्म को अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी के फैन काफी पसंद भी कर रहे हैं।
लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उतनी दमदार नहीं रही, जितनी उम्मीद थी। शुरुआती पांच दिनों में खबर लिखे जाने तक फिल्म सिर्फ 70 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई है।
फिल्म में अक्षय के साथ है दमदार कास्ट
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी सरीखे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक महल की है, जिसमें अजीब-अजीब हरकतें होती हैं।