फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूर हादसे के बाद थलपति विजय की पहली बड़ी सभा, इरोड रैली से सेल्फी लेकर प्रशंसकों का किया धन्यवाद

Fri, 19 Dec 2025 12:20 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Thalapathy: साउथ अभिनेता विजय थलपति ने करूर भगदड़ की दुखद घटना के बाद तमिलनाडु के इरोड जिले में एक विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली दिखाती है कि करूर हादसे के बावजूद विजय के समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। 2026 के चुनाव में टीवीके एक नई ताकत बनकर उभर सकती है।
 
विज्ञापन
विजय थलपति - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता से नेता बने विजय थलपति ने करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ (जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी) के बाद तमिलनाडु में अपनी पहली बड़ी रैली इरोड जिले में आयोजित की। यह रैली 18 दिसंबर 2025 को हुई। विजय ने सोशल मीडिया हैंडल पर भीड़ का एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

विजय का पोस्ट
विजय थलपति ने आज इंस्टाग्राम पर भीड़ का एक सेल्फी वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'धन्यवाद इरोड'। इस वीडियो में उनके हजारों प्रशंसक और समर्थक उत्साह में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विजय के हजारों फैंस की भीड़ साफ दिखाई दे रही है।

रैली की व्यवस्था
रैली में करीब 35 हजार लोग आए। करूर हादसे के बाद सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। कोई स्टेज नहीं बनाया गया। विजय ने अपनी कैंपेन बस की छत से भाषण दिया। पुलिस ने 1300 से ज्यादा जवान तैनात किए। 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए और जगह को 72 हिस्सों में बांटा। एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी तैयार रखी गई।

विजय का भाषण
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, विजय ने सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने डीएमके को 'बुरी ताकत' कहा और अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को 'शुद्ध ताकत' बताया। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार, अधूरे वादे और खराब प्रशासन के आरोप लगाए। करूर हादसे पर फैली अफवाहों का जवाब देते हुए कहा कि कानून और सच्चाई से सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन'
विजय की यह रैली 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले उनकी राजनीतिक तैयारी का हिस्सा है। वे अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पूरी करने के बाद पूरी तरह राजनीति में आ जाएंगे। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसका ऑडियो लॉन्च दिसंबर में मलेशिया में हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के तूफान के आगे नहीं टिक पा रही 'किस किसको प्यार करूं 2', जानें कपिल शर्मा की फिल्म का कलेक्शन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें