धोखाधड़ी केस में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी
बताया जा रहा है कि बंगलूरू का यह रेस्टोरेंट शिल्पा शेट्टी द्वारा सह-स्वामित्व में है। इस रेस्तरां के मालिकाना अधिकार अदाकारा के पास भी हैं। बता दें कि इससे अलग शिल्पा शेट्टी और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा कथित 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस को लेकर भी कानूनी विवादों में हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया। साथ ही कहा कि उन्होंने जांच में पूरी तरह सहयोग किया है और वे आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि न्याय जरूर मिलेगा। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम गलत तरीके से लिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी में उनकी भूमिका सीमित और गैर-ऑपरेशनल थी।