साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने की तैयारी में हैं। विजय सेतुपति अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। विजय सेतुपति अब एक बार फिर आने वाली वेब सीरीज 'फर्जी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इन दिनों विजय सेतुपति को पैन इंडिया स्टार कहा जा रहा है, लेकिन इस बात पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।