फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से वोट डालने पहुंचें विजय को देखकर लोगों ने बताया राजनीतिक एजेंडा, एक्टर की टीम ने दी सफाई

Tue, 06 Apr 2021 08:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर विजय साइकिल पर सवार होकर देने पहुंचें वोट।
लोगों ने बताया पॉकिटिकल एजेंडा।
विजय की टीम ने दी सफाई।
विज्ञापन
एक्टर विजय - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और ऐसे में साउथ के स्टार्स भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय भी मंगलवार को वोट डालने पहुंचे। लेकिन विजय का वोट डालना पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, विजय साइकिल पर सवार होकर वोट डालने बूथ कर गये। विजय को साइकिल पर देखकर सभी लोग हैरान रह गए। सिर्फ यही नहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे एक पॉलिटिकल एजेंडा बता दिया। इसके बाद अब अभिनेता विजय की टीम की तरफ से सफाई दी गई है।

विज्ञापन


सुपरस्टार विजय चेन्नई में अपना वोट डालने पहुंचें। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। विजय साइकिल से बूथ तक पहुंचे थे और बीच में उन्हें उनके फैंस ने घेर लिया था। तो वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि विजय पेट्रोल के दामों का विरोध करने केलिए साइकिल से मतदान बूथ तक पहुंचे हैं। इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए।
 

सोशल मीडिया पर बरपे हंगामे को देखकर विजय की टीम की ओर से कहा गया कि मतदान बूथ विजय के घर के बेहद करीब में स्थित है। इसलिए उन्होंने कार के बजाय साइकिल का इस्तेमाल किया। मतदान स्थल संकरी गलियों में मौजूद है। इसलिए कार से जाना जाम की स्थिति पैदा कर सकता था। इसके अलावा इसके पीछे और कोई इरादा नहीं था। 
विज्ञापन


विजय की साउथ सिनेमा में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है। इसका सीधा उदाहरण ये है कि उनकी जनवरी माह में रिलीज हुई फिल्म 'मास्टर' ने कोरोना महामारी होने के बाद भी बॉस्क ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। विजय के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, श्रुति हासन, अक्षरा हासन और अजीत ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें