विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
'विरोश' कर रहे प्री वेडिंग फन
इसके अलावा कपल अपनी शादी को अलग ढंग से एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलकियां वे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए साझा भी कर रहे हैं। सोमवार को जहां कपल ने पूल वॉलीबॉल मैच खेला था। वहीं मंगलवार को विजय रश्मिका ने अपने हाथों में बल्ला थामा।
विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें बैट और बॉल नजर आ रहे हैं। साथ ही लिखा है 'विरोश प्रीमियर लीग'। इन तस्वीरों से ये साफ पता चल रहा है कि कपल ने आज अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ क्रिकेट मैच एंजॉय किया है।
वहीं रश्मिका ने भी एक तस्वीर साझा की जो थोड़ी धुंधली है। इस तस्वीर में वो और उनके दोस्त क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी शादी?
कपल ने खुद अब तक आधिकारिक रूप से शादी की डेट नहीं बताई मगर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक, शादी 26 फरवरी को होनी है। जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा गया है। इस तरह से अब शादी में सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए हैं।