फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों राघव चड्ढा और अपनी लव स्टोरी को परिणीति ने दी किताब की शक्ल? किसको करेंगी गिफ्ट; बोलीं- ‘यह जादू है…’

Tue, 24 Feb 2026 06:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra Love Storybook: परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग अपनी लव स्टोरी को एक स्टोरी बुक के जरिए बयां किया है। आने वाले वक्त में वह इस स्टोरी बुक को गिफ्ट करने वाली हैं? किसको यह स्टोरी बुक वह देंगी? इस बारे में परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपडेट दिया है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। लेकिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। मंलवार को परिणीति ने राघव और अपनी लव स्टाेरी को एक स्टोरी बुक में ढाला। ऐसा एक्ट्रेस ने क्यों किया है? इस बारे में भी बताया है। 

क्यों बनवाई अपनी लवस्टाेरी बुक? 

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें बताया कि उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की लव स्टोरी को एक स्टोरी बुक के तौर बनवाया है। ऐसा उन्होंने अपने बेटे नीर के लिए किया है। वह यह लवस्टोरी बुक बेटे नीर को गिफ्ट के तौर पर देने वाली हैं। परिणीति अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मम्मी पापा की लव स्टोरी बुक, यह किसी जादू है।। आप अपने बच्चे को सबसे बेस्ट के तौर पर इसे दे सकते हैं।’  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

करियर फ्रंट पर क्या नया कर रही हैं परिणीति?
परिणीति चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ वह नजर आई थीं, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस साल वह एक वेब सीरीज ‘तलाश: ए मदर्स सर्च’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज में उनका किरदार काफी अलग होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें