फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kingdom: 'लाइगर' के बाद विजय देवरकोंडा ने 'किंगडम' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी ने किया फीस का खुलासा

Wed, 26 Mar 2025 08:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kingdom: विजय देवरकोंडा इन दिनों 'किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने अभिनेता की फीस को लेकर कुछ अपडेट साझा किए हैं। 
विज्ञापन
किंगडम का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंगडम' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला टीजर जारी किया था, जिसके बाद से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ गया। अब यह फिल्म एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने विजय की फीस से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

 

मुनाफे में हिस्सा लेंगे विजय
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में किंगडम के निर्माता नागा वामसी ने बताया कि विजय देवरकोंडा ने किंगडम के लिए अपनी फीस के रूप में केवल एक टोकन राशि ली है और जब फिल्म अपना बजट वसूल कर लेगी और सिनेमाघरों में रिलीज होने पर मुनाफा कमाएगी तो वह उसमें से कुछ हिस्सा लेंगे। निर्माता ने कहा, 'इस तरह हम फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए अधिक पैसा लगा सकते हैं।'

'लाइगर' में भी विजय ने किया था ये काम
बता दें कि विजय ने 'लाइगर' के निर्माण के दौरान भी ऐसा ही किया था। जब लाइगर के निर्देशक-निर्माता पुरी जगन्नाथ एक महत्वपूर्ण शेड्यूल से पहले बजट जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब विजय ने अपने पारिश्रमिक का एक बड़ा हिस्सा लौटा दिया था। इससे पहले नामा वामसी ने कहा था कि फिल्म के दो भागों में आने की संभावना है। हमने कहानी को केवल दो-भाग की फ्रेंचाइजी बनाने के लिए नहीं बढ़ाया। फिल्म में दो भागों में रिलीज होने की गुंजाइश और पैमाना है।
Sikandar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' की धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया। नवीन नूली ने संपादन विभाग संभाला और यानिक बेन, चेतन डिसूजा और रियल सतीश ने स्टंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 30 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Box Office Report Tuesday: 40वें दिन भी करोड़ों में खेल रही 'छावा', बेदम हुईं 'द डिप्लोमैट'-'तुमको मेरी कसम' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें