फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने अपनी ‘पहली फैन’ को दिया जवाब, स्टार बनने से पहले था एक्टर पर क्रश; कहा- 'आप खास हो'

Sun, 29 Mar 2026 07:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपनी एक खास फॉलोअर को रिप्लाई दिया है, जो तब से उनकी फैन हैं, जब वे स्टार बने भी नहीं थे। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा फिलहाल अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के एक महीने होने पर रश्मिका के साथ एक खास पोस्ट शेयर की थी। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसपर विजय ने कमेंट किया है।   

विज्ञापन


विजय देवरकोंडा की पहली फैन
हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर व्यश्नवी नितीश ने एक रील पोस्ट की और लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही वो मेरे क्रश थे और अब वे एक बड़े स्टार बन चुके हैं। क्या मैं खुद को उनका पहला फैन कह सकती हूं?’

रील में उन्होंने बताया कि विजय ने कई फैंस के वीडियो पर रेस्पॉन्ड किया है, लेकिन उनके वीडियो पर नहीं। उन्होंने अपने बर्थडे पर विजय द्वारा भेजे गए विश का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया और लिखा, ‘मैं अभी भी 2016 में अटकी हुई हूं।’ व्यश्नवी ने विजय की एक पुरानी ग्रेनी तस्वीर भी पोस्ट की, और लिखा, ‘जब मैंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले देखा था।’

विजय ने किया रील पर कमेंट
विजय ने उनकी रील पर कमेंट किया और उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, ‘उन सभी के लिए जो शुरुआत से ही मेरे साथ रहे हैं। आप सभी खास हैं। धन्यवाद व्यश्नवी, हमेशा साथ रहने और मुझे पुराने समय में वापस ले जाने के लिए।’

विज्ञापन

'रणबाली' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा 
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणबाली' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें