फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह ऐसे निकालते थे परिवार के लिए समय, अभय अरोड़ा ने किया खुलासा

Sun, 29 Mar 2026 07:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। अब एक्टर अभय अरोड़ा ने रणवीर सिंह को लेकर बड़े खुलासे किए हैं, जिन्होंने फिल्म में यासिर का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के किरदारों को भी लोगों से खूब तारीफें मिल रही है। फिल्म में एक्टर्स को काफी सटीक रोल दिया गया है। इस बीच अभय अरोड़ा, जिन्होंने फिल्म में यासिर का किरदान निभाया है, उन्होंने खुलासा किया कि रणवीर सिंह शूट के बीच में अपने परिवार के लिए कैसे समय निकालते थे।

विज्ञापन


फैमिली को कभी नजरअंदाज नहीं करते रणवीर
अभय ने बताया कि शूटिंग में बिजी होने के बावजूद रणवीर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण को कभी नजरअंदाज नहीं करते थे और उनके लिए समय निकालते थे।

उन्होंने कहा, ‘रणवीर शूटिंग के बीच-बीच में छुट्टी लेने की पूरी कोशिश करते थे। चाहे सिर्फ तीन-चार दिन ही क्यों न मिलें, वह अपनी पत्नी के पास वापस जाने और परिवार का ध्यान रखने के लिए निकल जाते थे। जिस तरह रणवीर अपने परिवार का ख्याल रखते हैं, वह वाकई शानदार है।’

रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी। कपल ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया और 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर उसका एक झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। 

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का कलेक्शन 
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। भारत में इसने खबर लिखे जाने तक नेट 715.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें