फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kingdom: विजय देवरकोंडा-भाग्यश्री बोरसे के किसिंग सीन ने मचाया तहलका, वायरल हो रहा 'किंगडम' का प्रोमो वीडियो

Thu, 01 May 2025 09:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda- Bhagyshree Borse Kissing Scene: फिल्म किंग के एक गाने का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय देवरकोंड़ा और भाग्यश्री बोरसे एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
किंगडम - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म 'किंगडम' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। फिल्म के पहले गाने 'हृदयम लोपाला' के प्रोमो में विजय और भाग्यश्री बोरसे का एक रोमांटिक किसिंग सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीन ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर हलचल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Daughter: पापा की फिल्म 'कॉस्तॉव' देखने पहुंचीं नवाजुद्दीन की बिटिया शोरा, देखें वीडियो

गाने के प्रोमो में किस करते दिखे दोनों
अनिरुद्ध रविचंदर और अनुमिता नादेसन की आवाज में गाया गया यह गाना कृष्ण कांत के बोलों से सजा है। प्रोमो में विजय और भाग्यश्री समुद्र किनारे बैठ कर एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "विश्वासघात की छाया में, रिश्तों के दिखावे में, एक अजीब का खिंचाव है।" उन्होंने दावा किया कि यह गाना हर किसी का फेवरेट बन जाएगा। 
International Labour Day 2025: मजदूरों की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, परदे पर दिखीं मेहनतकशों की दुश्वारियां

किंगडम - फोटो : यूट्यूब
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
फैंस भी कमेंट्स में इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर लोग इस  प्रोमो वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे सुनने के बाद रोंगटे खड़े गए।" एक अन्य ने लिखा, "रियल राउडी वापस आ गया है।" इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस प्रोमो वीडियो पर हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का 115 सेकंड का प्रोमो भी जारी किया था, जिसमें युद्ध, विनाश और विजय के दमदार किरदार की झलक दिखी थी। लेकिन इस बार गाने का रोमांटिक सीन ने सारी लाइमलाइट चुरा ली है। यह फिल्म पहले 28 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें