फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: हैरान कर देगी एक्टर की हवाई चप्पलों की कीमत, 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च में पहकर पहुंचे थे

Sat, 23 Jul 2022 05:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे थे। अब उनकी इन चप्पलों की कीमत का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Vijay Deverakonda - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट को भी फैंस ने एक उत्सव में तब्दील कर दिया। इसके अलावा देवरकोंडा ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जिस अंदाज में पहुंचे, उस पर भी फैंस कायल हैं। बता दें कि देवरकोंडा ने बेहद सादगी भरे अंदाज में इस इवेंट में शिरकत की। विजय देवरकोंडा टीशर्ट और हवाई चप्पल पहनकर इवेंट में पहुंचे। उनके इस अंदाज पर फैंस फिदा हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है विजय देवरकोंडा की इन चप्पलों की कीमत कितनी है? 

विज्ञापन

एक्टर की स्टाइलिस्ट ने बताए दाम
ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही विजय देवरकोंडा अपने टी-शर्ट और चप्पल लुक को लेकर चर्चा में हैं। हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है। अगर देवरकोंडा की इन हवाई चप्पलों की कीमत पर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की चप्पलों की कीमत महज 199 रुपये है। दरअसल, सुपरस्टार की स्टाइलिस्ट ने एक मीडिया हाउस के साथ हुई बातचीत में हवाई चप्पलों की इस कीमत की पुष्टि की है। 

इस तरह तय हुआ यह  लुक
दरअसल, देवरकोंडा का इस लुक में इवेंट में पहुंचना कोई स्टाइल स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह उनका और उनकी स्टाइलिस्ट का ही फैसला था। स्टाइलिस्ट ने कहा कि कई फैशनल ब्रांड स्टाइलिश लुक्स और अलग-अलग रेंज के साथ देवरकोंडा की टीम के संपर्क में हैं। इवेंट में एक्टर को लुक कैसा हो इस पर टीम काम कर रही थी, लेकिन खुद देवरकोंडा ने कहा कि वह चाहते हैं उनका लुक उनके फिल्मी किरदार से मिलता-जुलता हो। इसके बाद यह लुक तय किया गया। 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'लाइगर'
आपको बता दें कि हैदराबाद में ट्रेलर लॉन्च होने के बाद देवरकोंडा की इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में भी रिलीज किया गया। मुंबई में ही एक इवेंट के दौरान देवरकोंडा इस लुक में पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। फिल्म 'लाइगर' की बात करें तो यह विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म है। इसमें अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें