फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda: अगर आप भी हैं विजय के 100 में से एक जबरा फैन, तो मिलेगा इस शानदार जगह पर घूमने का मौका

Mon, 26 Dec 2022 04:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय ने फैंस को स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इस ट्रेंड के जरिये इस बार विजय अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने 25 दिसंबर को यह प्लान फैंस के साथ साझा किया था।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हाल ही में आखिरी फिल्म लाइगर आई थी। हालांकि ये फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन अभिनेता के फैन फॉलोइंग खूब बन गए हैं। फैंस को उनके लुक्स और एक्टिंग खूब पसंद आती है। वह अपने फैंस के लिए अक्सर कुछ न कुछ खास करते भी रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को अनोखे तरीके से धन्यवाद कहा है। विजय देवरकोंडा ने अपने 100 फैंस को अपनी तरफ से ट्रिप पर भेजने की प्लानिंग की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी की है, जिसके बाद से यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल हर साल क्रिसमस के मौके पर अभिनेता कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। उन्होंने आज से करीब पांच साल पहले देवरा सेंटा के नाम से एक ट्रेडिशन शुरू किया था। तब से वह हर साल इसको फॉलो करते हैं। इस बार उनके इस ट्रेंड की पांचवी एनिवर्सरी है। ऐसे मौके पर विजय ने फैंस को स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इस ट्रेंड के जरिये इस बार विजय अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने 25 दिसंबर को यह प्लान फैंस के साथ साझा किया था।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलट दिया सारा खेल, एक-दो नहीं इस बार इन आठ कंटेस्टेंट में से कोई होगा एलिनिमेट?

विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार विजय देवरकोंडा अपने फैंस को चार में से किसी एक जगह पर भेजेंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना प्लान साझा करते हुए लिखा- पांच साल पहले मैंने एक परंपरा शुरू की थी। इस साल के लिए भी मेरे पास एक आइडिया है। मैं आप लोगों में से 100 लोगों को एक पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं, कृपया डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें। डेस्टिनेशन हैं- माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेसर्ट ऑफ इंडिया। 
विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों पुरी जगन्नाथ द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म लाइगर में वह मुख्य किरदार में नजर आए थे। उनके साथ अनन्या पांडे थीं। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप गई, लेकिन इसके अलावा अभिनेता अपने अन्य कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें