यह पहली बार नहीं है जब एक्टर विद्युत किसी को स्पेशल फील कराते नजर आए हैं। पिछले महीने ही, एक्शन स्टार को एक बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद उसके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ देखा गया था। एक्टर विद्युत जामवाल अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स फिल्म है, जो दो भाइयों पर आधारित है।
तो वहीं विद्युत जामवाल पिछले कुछ समय से फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। विद्युत ने साल 2021 में नंदिता महतानी के साथ आगरा के ताजमहल के सामने सगाई की थी। दोनों ने अपनी फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं,लेकिन बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी की दोनों अलग हो गए है। इस बात को जानकार फैंस को काफी हैरान हुई है।