फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब एक चेक के वजह से टूट गई थी राज कपूर और प्राण की दोस्ती, नहीं किया साथ काम

Mon, 19 Jun 2023 10:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ फ्लॉप होने के बाद राज कपूर को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। उन्होंने फिर ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर फिल्म ‘बॉबी’ बनाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
मंडे फ्लैशबैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज कपूर अपने जमाने के दिग्गज स्टार्स में शुमार रहे। वहीं, प्राण ने भी अपने अभिनय का खूब जादू दर्शकों पर चलाया। प्राण ने खलनायक के किरदार जबर्दस्त अंदाज में अदा किए। दिलचस्प बात यह है कि राज कपूर और प्राण पक्के दोस्त भी रहे। एक दौर में दोनों की दोस्ती का जलवा था। मगर, फिर कुछ ऐसा हुआ कि इनकी दोस्ती का रिश्ता दरक गया। आइए आज मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं इसकी वजह...

विज्ञापन

दोस्ती में आई खटास
राज कपूर ने तमाम फिल्मों में अभिनय के अलावा फिल्मों का निर्देशन भी किया। वहीं, प्राण की बात करें तो वह बेशक विलेन के रोल में नजर आते थे, लेकिन कहा जाता है कि उनका ऐसा जलवा रहता कि वह हीरो से ज्यादा फीस चार्ज किया करते थे। लेकिन, जब अपने दोस्त राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में काम करने की बारी आई, तो प्राण ने सिर्फ 1 रुपये फीस के तौर पर ली। लेकिन, इसके बाद उनकी दोस्ती बिखर गई। 
SRK: शाहरुख ने फादर्स डे पर लुटाया बेटी सुहाना खान पर प्यार, 'द आर्चीज' का टीजर साझा कर लिख दी यह बात

राज कपूर ने जोखिम लेकर बनाई 'बॉबी'!
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ फ्लॉप होने के बाद राज कपूर को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। उन्होंने फिर ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर फिल्म ‘बॉबी’ बनाने की योजना बनाई। कहा जाता है कि राज कपूर के पास पैसों की काफी तंगी थी, इसलिए उन्होंने पत्नी के गहने और संपत्ति गिरवी रख दी थी। राज कपूर ने फिल्म में ऋषि कपूर के पति के रोल के लिए प्राण से संपर्क किया था। राज कपूर ने प्राण को अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और कहा कि वह फीस दे पाने में सक्षम नहीं हैं, पर उनकी डिमांड को पूरा करेंगे। प्राण ने दोस्त की परेशानी को समझकर तब सिर्फ 1 रुपये फीस के तौर पर ली। हालांकि, प्राण ने राज कपूर से यह भी कहा कि 'अगर फिल्म सफल हो जाती है तो फीस दे देना, वरना कोई बात नहीं'।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी, चूना लगाने वाला शख्स निकला एक्ट्रेस का जानकार
विज्ञापन

पसंद नहीं आया राज कपूर का बर्ताव?
राज कपूर को उनकी मेहनत का शानदार परिणाम मिला। फिल्म ‘बॉबी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और उनकी स्थिति बेहतर हो गई। राज कपूर को अब वादे के अनुसार प्राण को पूरी फीस देनी थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक्टर को सिर्फ 1 लाख रुपये का चेक दिया। चेक जब प्राण के पास पहुंचा, तो वे खूब नाराज हुए। प्राण को लगा कि उन्होंने राज कपूर का मुश्किल समय में साथ निभाया था। अब जब उनके साथ कोई दिक्कत नहीं है, तब उन्हें पूरी फीस देने में पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्हें राज कपूर के व्यवहार से दुख पहुंचा और फिर उन्होंने कभी उनके साथ काम नहीं किया।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी के बिग बॉस ओटीटी में आने पर यह थी नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया, आलिया ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें