अभिनेता विद्युत जामवाल जल्द फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में धालसिम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। जानिए आने वाले समय में बदलावों पर एक्टर ने क्या कहा।
टेक्नोलॉजी इसलिए मैच्योर हो रही है ताकि बदलाव आए
एआई से एक्शन और स्टंट इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव पर विद्युत ने कहा, 'एआई से बहुत बदलाव आएगा। टेक्नोलॉजी इसलिए मैच्योर हो रही है ताकि बदलाव आए। फोन अपग्रेड हुआ, आईफोन 3 से 18 पर आए, आज हम बहुत आगे जा रहे हैं। बदलाव तो आए हैं और अच्छे के लिए ही आए हैं। अगर एआई आ रहा है तो बहुत अच्छे के लिए आ रहा होगा। इसका इस्तेमाल तो हमारी इंडस्ट्री में हो ही रहा है।'