विद्युत ने फिल्म का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वह आखिरी सांस तक अपने परिवार के लिए लड़ेगा। खुदा हाफिज: चैप्टर II अग्नि परीक्षा 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 24 सेकंड के इस वीडियो में एक्टर बारिश में भीगते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक धारदार चीज भी दिख रही है, वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म का निर्देशन फारुख कबीर कर रहे हैं। इससे पहले वह 'खुदा हाफिज' भी बना चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में 'खुदा हाफिज' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था।