फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब लेंगे राहत की सांस, नहीं होगा विद्युत जामवाल से टकराव, जानिए क्या है वजह

Mon, 11 Mar 2019 06:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Raw, Junglee
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो एक्शन स्टार विद्युत जामवाल और जॉन अब्राहम का टकराव अब टल गया है। इसकी वजह बड़ी है। आपको बता दें दोनों की फिल्में 'जंगली' और 'रॉ' पहले एक ही दिन रिलीज हो रही थीं, अब दोनों की रिलीज डेट बदल गई है। विद्युत स्टारर 'जंगली' जहां 29 मार्च को रिलीज होगी वहीं 12 अप्रैल को जॉन की 'रॉ' फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन


जॉन अब्राहम की अगली फिल्म 'रॉ' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में जॉन को अलग-अलग किरदारों में दिखया गया है। इसलिए इनके किरदारों का नाम रोमियो-अकबर-वॉल्टर रखा गया। इस ट्रेलर में जॉन अपने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

उधर अमेरिकी डायरेक्टर चक रसेल की फिल्म 'जंगली' के ट्रेलर में विद्युत हैरतंगेज स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विद्युत जामवाल ‘एनिमल फ्लो’ पर शानदार वर्कआउट करते हुए देखे जाएंगे। ऐसा ये पहली बार ही होगा जब कोई भारतीय कलाकार बड़े पर्दे पर इस तरह वर्कआउट करता हुआ नजर आएगा। केवल दो स्टार्स ही नहीं दो एक्शन फिल्में भी आपस में क्लैश कर जाती हैं जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों का नुकसान होता है।

इसे देखते हुए जंगली के मेकर्स ने रिलीज डेट एक हफ्ते के लिए टाल दी। लंबे समय बाद विद्युत जामवाल किसी फिल्म में बतौर सोलो लीड हीरो आ रहे हैं। पिछली बार विद्युत 'बादशाहो' फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ देखे गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें