फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो 3 की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल को मिला सरप्राइज, जंगली के लिए जीते दो इंटरनेशनल अवार्ड्स

Sat, 03 Aug 2019 12:12 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिल्म कमांडो 3 के लिए रिलीज डेट तलाश रहे एक्शन स्टार विद्युत जामवाल को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। उनकी पिछली फिल्म जंगली को देश विदेश में काफी चर्चा मिली और इसी फिल्म के लिए जैकी चैन इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विद्युत को दो खास अवार्ड्स मिले हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे मशहूर एक्शन सुपरस्टार जैकी चैन साल 2015 से हर साल जैकी चैन इंटर्नेशनल एक्शन फिल्म फेस्टिवल मनाते हैं। इस फेस्टिवल का मकसद दुनिया भर के एक्शन फिल्म निर्माताओं को सम्मानित करना और इन्हें पुरस्कृत करना है। इस साल भी यह फेस्टिवल 21 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक मनाया गया। इन एक्शन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में फिल्म जंगली को भी नामांकित किया गया था। 

फेस्टिवल में शामिल होकर लौटे विद्युत ने बताया है कि फेस्टिवल के दो सबसे बड़े एक्शन अवॉर्ड्स उनकी फिल्म जंगली को मिले हैं। फिल्म जंगली ने बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफर और बेस्ट एक्शन फिल्म का खिताब इस फेस्टिवल में अपने नाम किया है। अमेरिकी निर्देशक चक रसेल निर्देशित यह फिल्म जंगली पिक्चर्स ने बनाई थी। फिल्म को सारे एक्शन सीन खुद विद्युत ने ही कोरियोग्राफ किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें