फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 18 दिसंबर को ससुराल चली जाएंगी विद्या

Sat, 17 Nov 2012 11:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर के बाद अब विद्या बालन भी डोली चढ़ने को तैयार हैं। विद्या इसी साल दिसंबर में शादी करने वाली हैं जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।  इसका राज खोला उन्हीं के एक करीबी ने। जी हां, एक नामी फिल्मी कंपनी के ‘सीईओ’ सिद्धार्थ राय कपूर से 2010 से उनकी दोस्ती गहराई, और बात शादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


यूं तो विद्या अपने रिश्ते बहुत पहले ही कबूल कर चुकी हैं। लेकिन शादी की बात पर विद्या ने हमेशा ही सवालों को टाल दिया है। लेकिन 18 साड़ियों के ऑर्डर ने सारे राज खोल दिए हैं। सुनने में आया है कि विद्या इसी साल 18 दिसंबर को सिद्धार्थ के साथ शादी करने जा रही हैं। विद्या की शादी तमिल रीति रिवाज से सुबह के मुहूर्त में दक्षिण भारत के एक मंदिर में होगी। उसके तुरंत बाद मुंबई में एक रिसेप्शन भी रखा जाएगा।

विद्या इस समय इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'घनचक्कर' की शूटिंग कर रही हैं और दिसंबर में उन्होंने छुट्टी ले ली है। कहा जा रहा है कि विद्या ने शादी का फैसला अचानक लिया है और अपने करीबियों के अलावा वो किसी को इस बारे में कुछ नहीं बता रही हैं। लेकिन आप को जान कर ताज्जुब होगा कि विद्या की शादी की खबर उनके ही करीबी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की तरफ से आई है।
विज्ञापन


सब्यसाची ही इन साड़ियों को डिजाइन कर रहे हैं। और दिसंबर में ये साड़ियां विद्या के पास पहुंच जाएंगी। विद्या ने अपने अफेयर से कभी इंकार नहीं किया। लेकिन शादी पर इकरार भी नहीं किया। शायद अपने ऊपर चढ़ते करियर को लेकर विद्या शादी की बात को पचा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें