फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल तो सलमान से दोस्ती नहीं: शाहरुख

Sat, 17 Nov 2012 10:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘जब तक है जान’ के प्रीमियर पर भले ही शाहरुख ने सलमान खान के साथ डांस किया हो, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘दबंग’ हीरो के साथ उनका समझौता निकट भविष्य में तो होने से रहा।
विज्ञापन


2008 में कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों का झगड़ा हुआ था और तब से उन्होंने किसी फिल्म में न साथ काम किया, न सार्वजनिक स्थल पर साथ नजर आए। फिल्म जब तक है जान की प्रीमियर पार्टी को देखकर ऐसा माना जा रहा था कि दोनों के बीच पुरानी जंग खत्म हो गई है, पर ऐसा नहीं हुआ।

शाहरुख ने कहा, हमारे बीच जो मामला है, वह बेहद निजी है। हम बीस साल काफी करीब रहे। कुछ बातें हम लोगों में समान है, परंतु कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर हमारे गहरे मतभेद हैं। कार्यक्रम में मौजूद कैटरीना कैफ ने कहा कि वह दोनों सितारों को फिर से किसी फिल्म में साथ में देखना चाहती हैं। वह खुद यह फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


शाहरुख ने सलमान का नाम लिए बगैर कहा, ‘हो सकता है कि हमारे बीच आगे जाकर कभी मुद्दे सुलझ जाएं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से कभी खत्म होंगे ऐसा नहीं लगता। कुछ ऐसे गंभीर मामले हैं जो एकाध फिल्म में काम करने से नहीं सुलझने वाले। हमारे बीच जो विवाद है वह किसी की कोशिशों से कभी खत्म नहीं होगा। उसे खत्म होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें