विद्या बालन ने अपनी मां बनने को लेकर खुलासा किया है। यूं तो साल 2012 में शादी के बाद से ही उनका मन मां बनने का है, लेकिन उनका काम उन्हें बार-बार ऐसा करने से रोक रहा है। जिससे फिल्हाल उन्होंने निजात पाली है।
उन्होंने कहा कि वो और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर अब बच्चा चाहते हैं। अभिनेत्री का कहना है कि आप इन चीजों को प्लान नहीं कर सकते।
उनके मुताबिक शादी के बाद से लगातार उन पर काम का दबाव रहा। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं पहले के मुकाबले ज्यादा तैयार हूं और रियल लाइफ में मां की भूमिका के लिए तैयार हैं।