फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या तो वंस अपॉन...का सरप्राइज पैकेज निकलीं

Wed, 14 Aug 2013 04:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके लिए एक चौंकने वाली खबर है। विद्या बालन वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में गेस्ट रोल में नजर आने वाली हैं। यह विद्या के चाहने वालों के लिए सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है।
विज्ञापन


ये तो कमाल ही हो गया। कहां एक ओर यूटीवी और एकता कपूर के बीच 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को लेकर अनबन हुई थी।

ये भी माना गया कि विद्या बालन अपने पति सिद्वार्थ के कारण एकता से दूर हो गई हैं। जबकि वही विद्या वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में गेस्ट रोल में नजर आने वाली हैं।

एकता के बुलावे पर उनकी इफ्तार पार्टी में विद्या शामिल नहीं हुईं तो इस बात को बल मिल गया कि 'यूटीवी' और 'बालाजी टेलीफिल्मस' के झगड़े में विद्या ने भी एकता से पंगा ले लिया। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वह सबको हैरान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस फिल्म में एक कैमियो कर रही हैं। जबकि उनके पति चेन्नई एक्सप्रेस के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म काफी अच्छा व्यवसाय कर रही है।

एकता का झगड़ा भी यही था कि यह फिल्म उनकी फिल्म के आसपास रिलीज न हो लेकिन यूटीवी ने ऐसा नहीं किया।

अब विद्या को इस फिल्म में देखकर वे लोग चौंक जाएंगे जो इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि वे विद्या और एकता की आपसी अनबन का लाभ उठा लेंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें